फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन ने उठाया आत्मघाती कदम, दो की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। अलग अलग थानाक्षेत्र में तीन लोगों ने डिप्रेशन में आत्मघाती कदम उठा लिया। जिसमें दो लोगों की जान चली गई, जबकि तीसरा फैक्टरी कर्मी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।
विज्ञापन

मुगलपुरा के फैजगंज धोबी वाला फाटक निवासी पुष्कर गुप्ता उर्फ पारस गुप्ता(35) बैंक मित्र थे। परिवार के लोगों ने बताया कि तीन साल पहले पहली पत्नी से उनका तलाक हो गया था। तीन मई को उन्होंने दूसरी युवती से शादी कर ली थी। शादी के आठ दिन बाद ही पत्नी छोड़ कर चली गई। जिसकी वजह से पुष्कर गुप्ता डिप्रेशन में रहने लगे थे। सोमवार रात उन्होंने घर में पंखे से फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। जिसमें लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई है। मूंढापांडे के अक्का डिलारी गांव का है। यहां रहने वाले 23 वर्षीय नारायण ने अपने घर में ही पंखे से रस्सी के सहारे लटककर आत्महत्या कर ली। सोमवार देर रात परिजन घर लौटे तो उन्होंने नारायण को फंदे पर लटका देखा। परिजन जिंदगी की आस में उसे फंदे से उतारकर मूंढापांडे अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उधर, कटघर के करूला निवासी दानिश अली फैक्टरी में नौकरी करते हैं। उनकी शादी लखनऊ निवासी शबनम के साथ हुई थी। भाई अजमत अली ने बताया कि तीन साल से शबनम बेटे और बेटी को लेकर लखनऊ में अपने मायके में रह रही है। दानिश ने कई बार पत्नी को यहां बुलाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाया। भाई का कहना है कि मंगलवार को भी उसने पत्नी से फोन पर बात की लेकिन उसने आने से इनकार कर दिया। इसके बाद दानिश ने नींद की गोलियां खा लीं। आस पड़ोस के लोगों ने दानिश को घर में पड़ा देखा को पता चला कि उसने नींद की गोलियां खाई हैं। उसे टीएमयू में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक नगर अखिलेश भरौदिया ने बताया कि मुगलपुरा और मूूंढापांडे में दो लोगों ने आत्महत्या की है। जबकि कटघर क्षेत्र में एक युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया है।
विज्ञापन

-------------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें