फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसे के छात्र समेत दो की डेंगू से मौत, 14 नए केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले में मदरसे के छात्र समेत दो और लोगों को डेंगू से मौत हो गई। जान गंवाने वाले दोनों मरीज कुंदरकी क्षेत्र के रहने वाले हैं। दोनों मरीजों का मुरादाबाद के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। वहीं जिले में डेंगू के चौदह नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 373 हो गई है।
विज्ञापन

कुंदरकी ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम चकफाजलपुर निवासी तौकीर अहमद का 15 वर्षीय बेटा शहबाज गांव के मदरसे में पढ़ता था। शहबाज को तीन दिन पहले बुखार आया था। परिजनों ने पहले स्थानीय चिकित्सक से इलाज कराया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद परिजनों ने उसे मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
वहीं मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे से सटे ग्राम सैफपुर चित्तू में ट्रक चालक रईसुल (34) पुत्र नन्हूं को भी कई दिन पहले बुखार आया था। उसने मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में कई दिनों तक इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों ने डेंगू के चलते मौत होना बताया है। सोमवार को छात्र और ट्रक चालक के शवों को गमगीन माहौल में सुपुर्द ए खाक कर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सोमवार को पीतलबस्ती, फैजगंज, दीनदयाल नगर, जिला अस्पताल परिसर में डेंगू के चौदह नए केस मिले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें