फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी करने को तीन सगे भाइयों ने बनाया गिरोह, दो आरोपी हुए गिरफ्तार

Sun, 21 Aug 2022 12:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

एसपी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि फाजलपुर निवासी ओमवीर सिंह के घर के पास छह जुलाई की रात ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी कर ली गई थी। पुलिस ने आस पड़ोस के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिससे पुलिस के हाथ एक सुराग लग गया।
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉली। - फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन सगे भाइयों ने अपना गिरोह बनाकर मझोला क्षेत्र से ट्रैक्टर ट्राली चोरी की थी। पुलिस ने दो भाइयों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर ट्रॅक्टर ट्राली बरामद कर लिया। जबकि तीसरे भाई की पुलिस तलाश कर रही है।

विज्ञापन


एसपी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि फाजलपुर निवासी ओमवीर सिंह के घर के पास छह जुलाई की रात ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी कर ली गई थी। पुलिस ने आस पड़ोस के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिससे पुलिस के हाथ एक सुराग लग गया। इसके आधार पर पुलिस ने रामपुर जनपद के शाहबाद थानाक्षेत्र के अनवा गांव निवासी विवेक शर्मा, उसके छोटे भाई प्रशांत को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी विवेक ने बताया कि वह अपने भाई प्रशांत और दूसरे भाई रंजीत के साथ मिलकर ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी कर ले गया था। इससे पहले वह यहां मजदूरी करने आए थे। तभी रेकी करने के बाद तीनों भाई रात में आए और ट्रैक्टर ट्राली चोरी कर ले गए थे। सीओ सिविल लाइंस आशुतोष तिवारी ने बताया कि तीसरे भाई रंजीत शर्मा की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें