कांठ। छजलैट क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली और बाइक की टक्कर में बाइक सवार बालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सोमवार की शाम छजलैट क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली और बाइक टकरा गईं। जिससे बाइक सवार थाना सिविल लाइन के गुलाब बाग हरथला निवासी नासिर तथा उसके साथ बाइक पर बैठा अमरोहा निवासी बारह वर्षीय बालक समद गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं चालक ट्रैक्टर-ट्राली को लेकर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए मुरादाबाद भिजवाते हुए घायलों के परिजनों को हादसे की सूचना दी।
नासिर की हालत नाजुक बनी हुई है तो समद भी गंभीर घायल है। पुलिस हादसे को अंजाम देने वाले चालक और ट्रैक्टर-ट्राली की तलाश में जुटी है।