फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: अधिवक्ता के परिवार पर कहर बनकर बरसी बारिश, भरभराकर गिरी छत; दो की हुई मौत

Tue, 05 Sep 2023 01:44 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

तेज बारिश के दौरान कमरे की कच्ची छत अचानक भरभराकर अधिवक्ता के सोते हुए परिवार पर गिर पड़ी। कच्ची छत परिवार के गिरने ऊपर गिरते ही चीख पुकार मच गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़ पड़े। हादसे को देखकर तुरंत मलवा को हटाकर घायलों को निकालने का प्रयास करने लगे।
विज्ञापन
moradabad news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार रात ग्यारह बजे बारिश ने अपना कहर बरपाया। कमरे में सो रहे अधिवक्ता के परिवार के ऊपर भरभराकर छत गिर गई। मलबे के नीचे दबकर अधिवक्ता और उनके बेटे की मौत हो गई। जबकि पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए है।

विज्ञापन


सैफनी क्षेत्र के गांव छितौनी निवासी जर्रार अहमद पेशे से अधिवक्ता है। सोमवार रात को तेज हवा के साथ आई बारिश से बचने के लिए अधिवक्ता जर्रार अहमद (35), पत्नी नाजुक, बेटे इसरार (5), बेटी जुनेदा (1) और मां इमामन के साथ कमरे में सोने के लिए चले गए। तेज बारिश के दौरान कमरे की कच्ची छत अचानक भरभराकर अधिवक्ता के सोते हुए परिवार पर गिर पड़ी।

कच्ची छत परिवार के गिरने ऊपर गिरते ही चीख पुकार मच गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़ पड़े। हादसे को देखकर तुरंत मलवा को हटाकर घायलों को निकालने का प्रयास करने लगे। घायल अवस्था में सभी को सैफनी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन वहां के निजी चिकित्सक द्वारा अधिवक्ता जर्रार अहमद और उनके बेटे इसरार को मृत घोषित कर दिया। जबकि उनकी पत्नी नाज़ुक को मुरादाबाद के निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। सूचना पाकर शाहबाद एसडीएम सुनील कुमार और सीओ केएन आंनद  रात एक बजे छितौनी गांव पहुंच गए। उधर सैफनी पुलिस भी मौके पर थी। एसडीएम सुनील कुमार ने बताया दोनों के शवों का पंचनामा वर्कर पोस्टमार्टम के लिए रामपुर भेजा जा रहा है, जो आर्थिक सहायता होगी वह पहुंचाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें