यात्रियों की लगातार मांग पर रेलवे बोर्ड द्वारा मांगे गए प्रस्ताव के बाद इन्हें बहाल किया गया है। इसके अलावा शहजहांपुर से दिल्ली के लिए (05460) पैसेंजर ट्रेन का संचालन पांच अगस्त किया जाएगा।शाहजहांपुर से दिल्ली के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, गजरौला, हापुड़, पिलखुआ समेत छोटे-छोटे स्टेशनों के यात्रियों को भी लाभान्वित करेगी।
हरिद्वार से दिल्ली के बीच दो पैसेंजर ट्रेनें (14304/03) और (14306-05) 15 अगस्त से चलेंगी। इसके अलावा शहजहांपुर से दिल्ली के लिए (05460) पैसेंजर ट्रेन का संचालन पांच अगस्त किया जाएगा। तीनों ट्रेनें लॉकडाउन के सवा साल बाद बहाल की जा रही हैं। यात्रियों की लगातार मांग पर रेलवे बोर्ड द्वारा मांगे गए प्रस्ताव के बाद इन्हें बहाल किया गया है।
विज्ञापन
शाहजहांपुर से दिल्ली के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, गजरौला, हापुड़, पिलखुआ समेत छोटे-छोटे स्टेशनों के यात्रियों को भी लाभान्वित करेगी। हालांकि इन ट्रेनों में रेलवे यात्रियों से एक्सप्रेस ट्रेनों की दर से किराया लेगा। नजदीकी स्टेशन का टिकट भी 10 के स्थान पर 30 रुपये में मिलेगा। जबकि ट्रेन के ठहराव (हाल्ट) पहले की तरह ही रहेंगे।