फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण ध्यान दें: लॉकडाउन के बाद फिर से हरिद्वार से दिल्ली के बीच चलेंगी ये दो पैसेंजर ट्रेनें, डेट करें नोट

Tue, 02 Aug 2022 01:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

यात्रियों की लगातार मांग पर रेलवे बोर्ड द्वारा मांगे गए प्रस्ताव के बाद इन्हें बहाल किया गया है। इसके अलावा शहजहांपुर से दिल्ली के लिए (05460) पैसेंजर ट्रेन का संचालन पांच अगस्त किया जाएगा।शाहजहांपुर से दिल्ली के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, गजरौला, हापुड़, पिलखुआ समेत छोटे-छोटे स्टेशनों के यात्रियों को भी लाभान्वित करेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार से दिल्ली के बीच दो पैसेंजर ट्रेनें (14304/03) और (14306-05) 15 अगस्त से चलेंगी। इसके अलावा शहजहांपुर से दिल्ली के लिए (05460) पैसेंजर ट्रेन का संचालन पांच अगस्त किया जाएगा। तीनों ट्रेनें लॉकडाउन के सवा साल बाद बहाल की जा रही हैं। यात्रियों की लगातार मांग पर रेलवे बोर्ड द्वारा मांगे गए प्रस्ताव के बाद इन्हें बहाल किया गया है।

विज्ञापन


शाहजहांपुर से दिल्ली के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, गजरौला, हापुड़, पिलखुआ समेत छोटे-छोटे स्टेशनों के यात्रियों को भी लाभान्वित करेगी। हालांकि इन ट्रेनों में रेलवे यात्रियों से एक्सप्रेस ट्रेनों की दर से किराया लेगा। नजदीकी स्टेशन का टिकट भी 10 के स्थान पर 30 रुपये में मिलेगा। जबकि ट्रेन के ठहराव (हाल्ट) पहले की तरह ही रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें