फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दो दरोगा और दस सिपाही लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

भ्रटाचार और ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी हेमराज मीना ने लाइन हाजिर कर दिया है। इसमें अलग अलग थाने और चौकी के दो दरोगा और दस सिपाही शामिल हैं। इन सबी शिकायतें एसएसपी के पास पहुंची थीं।
विज्ञापन

एसएसपी हेमराज मीना ने कटघर थाना की पीतल बस्ती चौकी पर तैनात एसआई मोहित कुमार और कांठ थाने में तैनात एसआई सुभाष कुमार को लाइन हाजिर किया है। इनके अलावा अलग अलग चौकी और थानों के दस सिपाही भी लाइन हाजिर किए गए हैं। एसएसपी के पास भ्रष्टाचार की शिकायत पहुंची थीं। भोजपुर थाने के चार सिपाही भी लाइन हाजिर किए गए हैं। बताया जा रहा है कि सिपाही ई कचरा करा रहे थे। जबकि एसएसपी ने सख्ती निर्देश दिए थे कि ई कचरा का धंधा नहीं होना चाहिए। शिकायत मिलने के बाद एसएसपी ने जांच कराई। जांच रिपोर्ट के बाद सभी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। कुछ और पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी जांच की जा रही है। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें