ठाकुरद्वारा। गांव खाई खेड़ा में मेड़ के विवाद में किसानों के दो गुटों में जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें दो किसान घायल हो गए। गांव के किसान यशपाल सिंह और राजपाल सिंह के बीच रविवार को सुबह खेत की मेड़ काटने और उस पर लगे पेड़ों को तोड़ने पर विवाद हो गया। यशपाल सिंह का आरोप है कि राजपाल सिंह ने उसके खेत की मेड़ काट दी। राजपाल सिंह ने आरोप लगाया कि यशपाल सिंह ने उसके मेड़ पर लगे पेड़ों को तोड़ दिया। इसे लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। जमकर डंडे चले जिसमें दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायल यशपाल सिंह और राजपाल सिंह का सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराया। शिकायत की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।