फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कूड़ी उठाने के विवाद में दो गुटों में चले डंडे, चार घायल

Mon, 06 Apr 2026 01:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। गांव निवासी नईम और दूसरे गुट के आलम के बीच कूड़ी का ढेर उठाने को लेकर विवाद हो गया। दोनों गुट इस ढेर पर अपना दावा कर रहे थे और उसे अपने खेत में खाद के लिए डालना चाहते थे। ढेर को उठाने को लेकर दोनों गुट आमने-सामने आ गए। जमकर डंडे चले। जिसमें एक गुट के नईम ,उसका पुत्र सानिब और पत्नी फरजाना घायल हो गए। जबकि दूसरे गुट के आलम के भी चोट आई। दोनों गुटों ने एक दूसरे के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घायलों का सरकारी अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें