सिकंदराराऊ कस्बे के मोहल्ला नौरंगाबाद में एक समुदाय के दो पक्ष आपस मे भिड़ गए। यह झगड़ा एक महिला के बाइक से टकराने के बाद हुआ।
इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव हुआ। पुलिस के सामने भी दोनों पक्ष भिड़ गए तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर भगाया। मारपीट और पथराव में कई लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस ने इनका डॉक्टरी परीक्षण कराया है।