ठाकुरद्वारा। ठाकुरद्वारा करनपुर मार्ग पर सोमवार को तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खेल रही मासूम बच्ची को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
थाना भगतपुर के गांव लोहारा मिलक निवासी शमशाद हुसैन की बेटी उरूजा फातिमा ( 6)अपनी मां गुलशन के साथ अपने नाना मुशाहिद हुसैन के यहां पर आई हुई थी। अपराह्न करीब 4:00 बजे वह सड़क के पास खेल रही थी तभी अचानक आई तेज रफ्तार कार ने बच्ची को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे बच्ची की मौके पर ही कुचलकर मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक कार को लेकर मौके से भाग गया। सूचना पर 112 डायल पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाली पुलिस भी आ गई लेकिन बच्ची के परिजनों ने किसी भी कानूनी कार्रवाई से इन्कार कर दिया। इस पर पुलिस ने बच्ची के शव का पंचनामा भरकर उसे परिजनों के हवाले कर दिया। परिजन बच्ची के शव को लेकर उसके गांव लोहारा मिलक ले गए हैं। वहीं पर उसका शव को दफन किया जाएगा। बच्चों की मौत से परिजनों पर रोते हुए बुरा हाल है।