सीडीओ ने विकास भवन सभागार में गौशाला, पंचायती राज, अमृत सरोवर एवं प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण की समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान विकास खंड बिलारी के कंप्यूटर आपरेटर को आठ फरवरी को डोगल एक्टीवेट कराने के लिए पत्र भेजा गया था। इस मामले में बीडीओ बिलारी को तीन दिन में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही खंड विकास अधिकारी मूंढापांडे और कुंदरकी को भी गो आश्रय स्थल में विद्युत कनेक्शन एक सप्ताह के अंदर कराने के निर्देश दिए गए। बीडीओ को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत वीसी सखी द्वारा समूहों की महिलाओं के लोन की फाइलें बैंकों में स्वीकृत के लिए लंबित है। सभी बीडीओ संबंधित बैंकों के शाखा प्रबंधकों से वार्ता कर लोन की फाइलें शीघ्र स्वीकृत कराएं। बीडीओ डिलारी द्वारा पीडीएस शॉप में खराब प्रगति और सीसीएल स्कीम के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई। इस मामले में बीडीओ तीन दिन के अंदर अपना स्पष्टीकरण देंगे।