फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: रात को चोरी दो ई-रिक्शा सुबह मिलीं,एक की बैटरी थी गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। क्षेत्र के गांव गढ़ी के मोहल्ला तलाई वाला निवासी शाहिद ई-रिक्शा चला कर परिवार का भरण-पोषण करता था। मंगलवार की दोपहर अचानक उसकी मृत्यु हो गई थी। उसकी ई-रिक्शा घर के बाहर खड़ी थी। वहीं गढ़ी बाजार निवासी सफीक ने कुछ दिन पहले ही ई-रिक्शा खरीदा था। यह भी घर के बाहर खड़ी थी। सुबह परिवार वाले जागे तो दोनों ई-रिक्शा अपने स्थान पर नहीं थीं। पता लगने पर बुधवार सुबह तमाम ग्रामीण एकत्र हो गए। उन्होंने इधर उधर तलाश की तो दोनों ई-रिक्शा काफी दूर एक प्लाटिंग में खड़ी मिलीं। लेकिन शाहिद की रिक्शा से बैटरी गायब थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी जानकारी ली। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें