फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मरीज का इलाज करने को लेकर दो डॉक्टर भिड़े, चले लाठी-डंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी(मुरादाबाद)।
विज्ञापन

नगर में मरीज का इलाज करने को लेकर दो डॉक्टर आपस में भिड़ गए। कुछ ही देर में दोनों डॉक्टरों और उनके स्टाफ के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। आसपास मौजूद लोगों ने मारपीट का वीडियो बन लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में दो पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
कुंदरकी के सैफियों वाली पुलिया के पास शुक्रवार शाम दो निजी अस्पताल संचालित हैं। एक मरीज को देखने को लेकर दो चिकित्सक और उनके स्टाफ के बीच कहासुनी शुरू हो गई। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज शुरू हो गई। दोनों एक-दूसरे के साथ मारपीट करने लगे। कुछ ही देर में दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इस बीच किसी ने मारपीट की वीडिया बना लिया, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, एक पक्ष के गांव बाछल भूड़ निवासी डॉ फिरोज आलम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कहासुनी होने पर कुछ लोग उसके अस्पताल में घुस आए और तोड़फोड़ करने लगे। विरोध करने पर उसे और स्टाफ को लाठी डंडों से पीटना शुरू कर दिया। वहीं, गांव हाथीपुर चित्तू निवासी डॉ. बिलाल ने भी दूसरे पक्ष मारपीट का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है। थाना प्रभारी आरके शर्मा ने बताया कि दो डॉक्टर के बीच मारपीट हुई। घायलों का सीएचसी में इलाज और मेडिकल कराया गया है। मामले में जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें