मुरादाबाद। संक्रमण की चेन टूटने के चौबीस घंटे बाद ही दो पॉजिटिव केस मिले गए। बालक और युवक संक्रमित पाए गए। वहीं दस मरीज स्वस्थ हो गए। इससे सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 36 हो गई है।
जिगर कॉलोनी निवासी छह वर्षीय बालक को कुछ दिनों बुखार खांसी की शिकायत थी। डॉक्टर की सलाह पर जांच कराई तो बालक संक्रमित निकला। वहीं अक्का डिलारी निवासी 26 वर्षीय युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। युवक को गले में दर्द और बुखार की शिकायत थी। ब्यूरो