फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: थाना समाधान दिवस में समस्याओं का समाधान न होने पर दोबारा से पहुंचे दो फरियादी

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। कोतवाली में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें सिर्फ दो फरियाद ही पहुंचे। दोनों ने पहले भी समस्या को रखी था लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका। समाधान दिवस में कोई प्रशासनिक अधिकारी दिखाई नहीं दिए। सिर्फ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने ही समाधान दिवस में आई समस्याओं को सुना। उन्होंने बताया कि एक अधिकारी आए थे जो कुछ देर बाद ही वहां से चले गए थे। इस समय अधिकारी एसआईआर के दूसरे चरण की प्रक्रिया में व्यस्त हैं। सिर्फ दो समस्याओं को ही कार्रवाई में रिकॉर्ड किया गया। इसमें लौंगी खुर्द के भगबंत सिंह से सिसोदिया ने बताया कि वह बाजपुर शुगर मिल उत्तराखंड में केमिस्ट के पद पर रिटायर हुए हैं। उनकी जमीन गांव लौंगी खुर्द में स्थित है। जिस पर कुछ लोगों ने जबरन कब्जा किया हुआ है। उन्होंने 10 जनवरी को भी अपनी भूमि से अवैध कब्जा हटवाने के लिए शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन उसका समाधान नहीं हुआ। इसलिए वह दोबारा से आ जाए हैं। जबकि गांव तालमपुर के दयानंद सिंह, सुभाष चंद्र ,ऋषि राम आदि ने थाना दिवस में प्रार्थना पत्र देकर कहा कि चकमार्ग की भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है लेखपाल ने कब्जा हटा दिया था उन्होंने फिर से चकमार्ग की गलत पैमाईश कराकर फिर से कब्जा कर लिया। उनकी भूमि मैं खड़ी गेहूं की फसल को जुतवा दिया है। उन्होंने अन्य लेखपाल से चकमार्ग की पैमाईश कराने की मांग की। समस्याओं के निराकरण के लिए राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई है। फोटो 10 ठाकुरद्वारा थाना दिवस में पहुंचे भगबंत सिंह सिसोदिया
विज्ञापन

फोटो 11 ठाकुरद्वारा थाना दिवस में तालमपुर निवासी दयानंद सिंह चकमार्ग की समस्या
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें