फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: मुरादाबाद में मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे, मौके पर पहुंचे रेलवे अधिकारी

Sat, 17 Dec 2022 12:51 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, मालगाड़ी बरेली से आने के बाद मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या पांच पर आ रही थी। इस बीच दो डिब्बे पटरी से उतर गए। इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। मालगाड़ी में लोहे का सामान लदा है।
विज्ञापन
बेपटरी हुए मालगाड़ी के डब्बों की जांच करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह 10:25 बजे मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। जिससे मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। हादसे की वजह से प्लेटफार्म नंबर पांच पर ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया। रेल अधिकारियों ने एआरटी (दुघर्टना राहत ट्रेन) को मौके पर बुला लिया गया और कर्मचारी पटरी से उतरे डिब्बों को ट्रैक से हटाने में जुट गए।

विज्ञापन


सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि मालगाड़ी बोकारो स्टील प्लांट से बल्लभगढ़ जा रही थी। डिब्बों में स्टील रिम लदा था। शनिवार सुबह 10:25 बजे मालगाड़ी मुरादाबाद रेलवे यार्ड के बाद प्लेटफार्म नंबर पांच के नजदीक लाइन नंबर 19 (लूप लाइन) से गुजारी जा रही थी। इसी दौरान मालगाड़ी के 34 और 35 नंबर डिब्बे तेजी से उछले और बेपटरी हो गए। इससे मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। डिब्बे घूमकर प्लेटफार्म पांच पर आ गए। पानी की पाइप लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। चालक ने तुरंत हादसे की जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में दी। सूचना मिलने पर रेलवे अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद प्लेटफार्म पांच पर ट्रेनों का संचालन बंद करा दिया गया।

डीआरएम और एडीआरएम व सीनियर डीसीएम, एसएस और सीआईटी भी मौके पर पहुंच गए। डीआरएम अजय नंदन ने दुर्घटनास्थल को आरपीएफ जवानों से रस्सी डलवाकर कवर करवा लिया। इसके बाद एआरटी मौके पर बुला ली गई। इसके बाद कर्मचारी क्षतिग्रस्त डिब्बों को ट्रैक से हटाने में जुट गए। इस दौरान अन्य मालगाड़ियां दूसरे स्टेशनों व यार्ड में रुकवा दी गईं। प्लेटफार्म नंबर पांच पर आने वाली ट्रेनों को प्लेटफार्म नंबर एक, दो, तीन और चार से गुजारा गया। डीआरएम अजय आनंद ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। इस दौरान कुछ रेलगाड़ियां कुछ समय के लिए प्रभावित हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें