फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बाग में आम तोड़ने गए दो बच्चों पर बंदरों के झुंड का हमला, घायल

Fri, 01 May 2026 12:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। गांव पानूवाला निवासी अमन( 8) और मोहम्मद अर्श ( 7) बृहस्पतिवार को गांव के पास स्थित बाग में आम तोड़ने गए थे। वहां पहले से काफी संख्या में पेड़ों पर बंदर बैठे हुए थे। उन्होंने जैसे ही आम तोड़ने की कोशिश की बंदरों के झुंड ने दोनों को हमला कर गंभीर घायल कर दिया। उनकी चीख पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम करने लोगों ने वहां आकर बंदरों से दोनों बालकों को बचाया। दोनों बच्चों को नगर के सरकारी अस्पताल में लाया गया। उनके एंटी रैबीज के इंजेक्शन लगाए गए। हालत गंभीर होने के कारण दोनों को एंटी सीरम इंजेक्शन लगाने के लिए मुरादाबाद रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें