फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ढाबे पर दो कारों के शीशे तोड़कर जेवर समेत दो बैग उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर अतिथि ढाबे पर शिक्षक की कार समेत दो कारों के शीशे तोड़कर चोरों ने जेवर से भरे बैग समेत दो बैग उड़ा लिए। घटना के समय कार सवार ढाबे पर चाय पी रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फुटेज खंगाली।
विज्ञापन

बरेली के गांधीपुरम निवासी अजय गुप्ता शिक्षक हैं। वह शिक्षक संघ के पदाधिकारी भी हैं। दिल्ली में शादी समारोह में शामिल होने के बाद अजय गुप्ता शनिवार रात बरेली लौट रहे थे। उन्होंने अतिथि ढाबे पर कार खड़ी कर दी। इसके बाद अजय गुप्ता और उनके साथ मौजूद परिवार के अन्य सदस्य चाय पीने के लिए ढाबे में बैठ गए। इसी दौरान एक कार आई।
उसमें से युवक उतरा और उसने पत्थर मारकर अजय गुप्ता की कार का शीशा तोड़ दिया। इसके बाद बैग निकालकर भाग कर दूरी खड़ी कार में जाकर बैठ गया। इसके बाद आरोपी कार समेत मौके से भाग गए। कुछ देर के बाद अजय वापस आए तो उन्होंने देखा कि कार का शीशा टूटा है। कार से एक बैग भी गायब है। इसके अलावा कपड़े व अन्य सामान भी गायब था। वहीं दिल्ली निवासी गौरव गुप्ता की कार का शीशा तोड़कर भी चोरों ने लैपटॉप और अन्य सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन

इसकी सूचना मिलने पर मझोला थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल में जुट गई। कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई है, जिसमें एक युवक दोनों कारों में चोरी करता दिख रहा है। अजय गुप्ता ने बताया कि उनकी पत्नी नीलम गुप्ता के बैग में दो सोने की अंगूठी, सोने की चेन, झुमके, मोबाइल और एक लैपटॉप और बीस हजार रुपये थे। सीओ अर्पित कपूर का कहना है कि चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें