ठाकुरद्वारा। नगर में बृहस्पतिवार शाम को रास्ते में जा रही एसडीएम की गाड़ी का वीडियो बनाने पर दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने पर उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने बताया की नगर के एक मोहल्ला निवासी और गांव कालाझांडा निवासी दो लोग शाम करीब 4:30 बजे रास्ते में जा रही एसडीएम की गाड़ी का वीडियो बना रहे थे। उन्हें वीडियो बनाते एसडीएम के गार्ड ने पकड़ लिया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपियों में से एक नाबालिग और दूसरा बालिग है। दोनों के खिलाफ शांति भंग करने की कार्रवाई की गई है। उनका चालान कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों को जमानत पर छोड़ दिया।