फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मारपीट के दो मामलों के दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 19 Feb 2026 11:38 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भगतपुर। पुलिस ने दो अलग-अलग मारपीट आदि के मामलों के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
विज्ञापन

22 जनवरी को ग्राम कुकरझुंडी में शिव मंदिर पर भंडारे के दौरान राशन सामग्री देने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में लाठी-डंडों से मारपीट हो गई, जिसमें दो लोग घायल हो गए थे। इसके बाद भगतपुर मोड़ पुलिया के पास दोनों पक्षों में दोबारा मारपीट व फायरिंग की घटना हुई थी, जिससे अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई थी। इस प्रकरण में एक पक्ष की ओर से दो रिपोर्ट दर्ज कराई गई थीं तथा उपनिरीक्षक विनीत कुमार की तहरीर पर भी कुछ आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी नितिन कुमार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। दूसरी ओर 31 दिसंबर को गाली-गलौज के विरोध पर चार आरोपियों ने ग्राम लालपुर बराही निवासी ओमपाल सिंह के सिर में कुल्हाड़ी से वार कर दिया था जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस मामले में ओमपाल सिंह के पुत्र देवेंद्र सिंह ने चार आरोपियों संतोष, तेजिंदर उर्फ विक्की, अभिषेक व हैप्पी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी निवासी ढकिया गुलाबो जनपद ऊधमसिंह नगर उत्तराखंड को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। गौरतलब है कि पुलिस इस मामले के दो आरोपियों को पूर्व में जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें