मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोपी सनी और समीर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
कटघर थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसमें महिला ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय पोती 30 जनवरी की शाम करीब चार बजे अपने खेत पर बकरी चराने गई थी। इसी दौरान वहां कटघर के पंडित नगला की मिलक निवासी समीर और सनी पहुंच गए। आरोपियों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और मोबाइल से वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी मौके भाग गए और घर आने पर वीडियो वायरल दिया था। एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि बृहस्पतिवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।