फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर चालक की हत्या में ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी(मुरादाबाद)। कैंटर चालक मजहर खान की हत्या में आरोपी ट्रक चालक अकरम शेख निवासी मढ़न गांव, थाना असमोली जनपद संभल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सोमवार शाम उसे कोर्ट में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

मैनाठेर कोतवाल योगेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 23 जुलाई की सुबह मुुरादाबाद संभल रोड पर स्थित गांगन तिराहे पर कैंटर चालक मजहर खान उर्फ बाबू निवासी हरदो डांडी भगतपुर के सिर में गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई की तहरीर पर हमलावर ट्रक चालक अकरम शेख के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया था। सोमवार को पुलिस ने हत्यारोपी अकरम शेख को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल तमंचा भी बरामद कर लिया। पुलिस पूछताछ में अकरम शेख ने बताया कि कैंटर चालक मजहर खान से ओवरटेक करने मेें विवाद हुआ था। ओवरटेक के दौरान उसके ट्रक का साइड मिरर टूट गया था। जब दोनों वाहन गांगन तिराहे पर पहुंचे तो अकरम शेख ने अपने साथी के साथ मजहर खान से पहले मारपीट की, इसके बाद अकरम शेख ने उसकी कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार दी थी। गोली मारने के बाद आरोपी साथियों के साथ बाइक पर सवार होकर भाग निकला था। कोतवाल का कहना है कि हत्यारोपी ने अपने दोनों साथियों के नाम बताए हैं, उनकी तलाश में पुलिस टीम जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें