हादसे के बाद जानकारी लेती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मूंढापांडे थानाक्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दलपतपुर जीरो प्वाइंट के पास बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो में टक्कर मार दी। इस हादसे में टेंपो सवार मजदूर जुल्फिकार (40) की मौत हो गई। वहीं सात लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मूंढापांडे थानाक्षेत्र के गांव सैंजना निवासी जुल्फिकार गांव के अन्य मजदूरों के साथ टेंपो से सिविल लाइंस के चंद्रनगर में मजदूरी करने जा रहा था। अभी वह हाईवे पर जीरो प्वाइंट के पास पहुंचा था तभी तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में जुल्फिकार की मौके पर मौत हो गई।
पुलिस ने हादसे में घायल आजम अली, नासिर, फजर, महमूद, सकूर, आरिफ और इसरार को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। थाना प्रभारी अमित तोमर ने बताया कि ट्रक कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया दिया है।