ठाकुरद्वारा। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के नए जिलाध्यक्ष डॉ.नीरज शर्मा और मंडल मंत्री सर्वेश शर्मा सोमवार को बीआरसी केंद्र ठाकुरद्वारा पर पहुंचे। वहां पर परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों ने उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। उपस्थित शिक्षकों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहां की संगठन हमेशा शिक्षकों के हित के लिए और उनके अधिकारों को दिलाने के लिए प्रयासरत रहता है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य कर दी है। इससे कुछ शिक्षक प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने ऐसे शिक्षकों से कहा कि वह इससे घबराए नहीं और कोई भी आत्मघाती कदम न उठाएं। संगठन उनके उनकी समस्या को लेकर गंभीर है। कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करेगा। मंच संचालन नरेश चंचल ने किया। कार्यक्रम में शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष वीर सिंह, त्रिवेंद्र कुमार, अवधेश शर्मा, विशाल चौधरी, पीयूष प्रशांत, पूजा चौहान, मोनिका गहलोत आदि मौजूद रहे।