फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: ससुरालियों से परेशान युवक टावर पर चढ़ा, बोला- पत्नी से आ गया हूं तंग, तक लूंगा आत्महत्या

Wed, 10 May 2023 01:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

पुलिस ने युवक को आश्वस्त किया कि टावर से उतरने पर उसकी समस्या का हल निकाला जाएगा। पुलिस का आश्वासन पाकर वह नीचे उतर आया।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद में फिल्म शोले की तर्ज पर अपने घरेलू मसले का हल ढूंढने के लिए एक युवक मंगलवार की शाम गंगा मंदिर के नजदीक टावर पर चढ़ गया। यह नजारा देखने के लिए आस पास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी। नागफनी पुलिस ने युवक को समस्या का हल करने का आश्वासन देकर उसे नीचे उतारने में सफलता हासिल की।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार जोगियान निवासी विकास की तीन साल पहले शादी हुई थी। मंगलवार की शाम वह गंगा नदी के किनारे टावर पर चढ़कर बहकी- बहकी बातें करने लगा। आरोप लगाया कि उसे पत्नी और ससुराल वाले काफी परेशान कर रहे हैं। वह टावर से कूदकर आत्महत्या करेगा। घटना की सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे।
 
पुलिस ने युवक को आश्वस्त किया कि टावर से उतरने पर उसकी समस्या का हल निकाला जाएगा। पुलिस का आश्वासन पाकर वह नीचे उतर आया। पत्नी से पूछने पर पता चला कि युवक शराब पीता है इसी कारण पत्नी उससे परेशान रहती है। पत्नी का कहना है कि वह पति को कई बार नशा न करने के लिए समझा चुकी है फिर वह मानने के लिए तैयार नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें