युवती के भाई ने बताया कि गांव का ही युवक उसकी बहन को फोन करके काफी दिनों से परेशान कर रहा था। कई बार शिकायत की पर वह नहीं माना और फोन पर परेशान करता रहा। इससे आहत युवती ने रविवार की रात दूसरी मंजिल पर बने कमरे में दुपट्टे के फंदे से पंखे से लटक कर जान दे दी।
जब परिजन दूसरी मंजिल पर पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद था। खिड़की से देखा तो प्रियंका पंखे से लटकी हुई थी। फंदे से नीचे उतारा तब तक मौत हो गई थी। प्रियंका का भाई यूपी पुलिस में उप निरीक्षक के लिए चयनित हुआ है और ट्रेनिंग पर है। प्रियंका बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। तीन भाइयों में सबसे छोटी सबकी दुलारी थी। प्रियंका के पिता की 11 साल पहले मौत हो चुकी है। इकलौती बहन की मौत से भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है।
युवती ने आत्महत्या की है। अभी तक की जांच पड़ताल में प्रेम प्रसंग का मामला होने की जानकारी मिली है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी युवक आस मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया गया है। -जितेंद्र सिंह, सीओ, संभल