फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख की मांग पूरी न होने पर दिया तीन तालाक

विज्ञापन
विज्ञापन
सीओ के आदेश पर मैनाठेर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक देने के मामले में पति समेत पांच ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

मैनाठेर थाना क्षेत्र की रहने वाली विवाहिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी छह साल पहले बिलारी निवासी युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि उसका पति नशे का आदी है। उसने नशे के बाद में अपने ससुरालियों को बताया तो उन्होंने उसकी बात पर ध्यान नहीं दिया। विवाहिता का आरोप है कि नशे की हालत में पति उसका उत्पीड़न करने लगा। जब उसने इस मामले को सबके सामने उठाया तो ससुराल वाले दहेज को लेकर ताने देने लगे। साथ ही पति के एक अन्य युवती के पास जाने का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद तीन माह पहले उसे घर से निकाल दिया गया। इस बीच पुलिस से काउंसलिंग कराई। बाद में वह ससुराल चली गई तो पता चला कि उसके पति ने दूसरी युवती से शादी कर ली है। विरोध करने पर पति ने उसे मायके जाने के लिए कह दिया। आरोप है कि सात फरवरी को ससुराल वालों ने एक लाख की मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट की। इसी बीच पति ने उसको तीन तलाक दे दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें