दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने शादी के दस माह बाद ही तीन तलाक देकर महिला को घर से निकाल दिया। इस मामले में पति समेत छह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
कुंदरकी थाना क्षेत्र के डोमघर निवासी शमा का ने बताया कि उसकी शादी 8 जुलाई 2023 को मैनाठेर के सुंदरपुर गांव निवासी सरफराज से हुई थी। शमा ने बताया कि शादी में करीब करीब आठ लाख रुपये खर्च किए गए। इसके बावजूद पति और उसके ससुराल वाले पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर शादी के कुछ दिन बाद से पति और ससुराल वाले प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। 30 अप्रैल की शाम समय करीब चार बजे ससुरालियों ने दहेज के लिए एक बार फिर मारपीट की और पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। मैनाठेर थाना प्रभारी सवेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पति सरफराज, उसके भाई शाहनवाज व असफाक, मां नसरीन, भाभी फरहाना और बहन अमरीन के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट, तीन तलाक में केस दर्ज किया गया है।