फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: हाथों में तिरंगा, लाने चले कांवड़ में गंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सावन माह के तीसरे सोमवार पर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है। गंगाजल से भोलेनाथ का अभिषेक करने के लिए शनिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु कांवड़ लेने के लिए ब्रजघाट और हरिद्वार रवाना हुए। इस दौरान तिरंगा और भगवा ध्वज लिए कांवड़िये शिवभक्ति में झूमते हुए आगे बढ़ रहे थे।
विज्ञापन

शनिवार सुबह से ही लाइनपार, मझोला, बंगाल गांव, नागफनी, झांझनपुर, कटघर व अन्य काॅलोनी व मोहल्लों से कांवड़ लाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई दी। सड़कों पर बाइकों और डीसीएम का रेला था। बाइकों पर तिरंगा व भगवा ध्वज लगे हुए थे तो वहीं डीसीएम में डीजे लगाए गए थे। डीजे पर भोले के भजनों की गूंज थी।
अन्य जनपदों के कांवड़िये भी शहर से होकर अपने गंतव्य की ओर गए। कांवड़िये भगवा और पीले पीले रंग की पोशाकों में भोले की भक्ति में मस्त चल रहे थे। पैरों में घुंघरू, कांधे पर कांवड़ और होठों पर भोले के जयकारे थे। भोले के भक्तों की सेवा करने के लिए कांठ रोड और दिल्ली रोड पर शिविर भी सज गए हैं।
विज्ञापन

दिल्ली रोड पर त्रिनेत्र भंडारा शिविर शुरू हुआ है। सेवादारों ने बताया कि इस बार पांचवीं बार शिविर लगाया गया है। यहां पर कांवड़ियों के ठहरने, जलपान आदि की व्यवस्था की जा रही है। सेवादारों में माेनू सिंह, नरेंद्र ठाकुर, सोनू कुमार, राजेश वडाला, बृजेश शर्मा, विनीत सक्सेना, बंटी कुमार, गौरव शर्मा, अतुल चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें