मुरादाबाद। स्वतंत्रता सेनानी सूफी अंबा प्रसाद भटनागर की पुण्य तिथि के अवसर पर बुधवार को भटनागर सभा के पदाधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और वक्ताओं ने सूफी अंबा प्रसाद की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की। भटनागर सभा और सूफी अंबा प्रसाद भटनागर मेमोरियल समिति की ओर से छापाखाना में आयोजित कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष मेजर वीके भटनागर ने सूफी अंबा प्रसाद को महान क्रांतिकारी बताया। उन्होंने कहा कि अंबा प्रसाद ने ब्रिटिश सरकार के उत्पीड़न के खिलाफ अपने प्राण त्याग दिए। अभी भी ईरान में स्थित उनके समाधि स्थल पर हिंदुस्तान के आका सूफी अंबा प्रसाद भटनागर लिखा हुआ है। सभा का संचालन सतीश स्वरूप भटनागर ने किया। इस मौके पर विनीत भटनागर, अनूप भटनागर, सोनल भटनागर, कैलाश, अतुल जौहरी, नरेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे। ब्यूरो