फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अचानक गिरा पेड़, चपेट में आए दो कांवड़िये घायल

Tue, 18 Aug 2026 01:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। छजलैट के गांव चक से पंद्रह शिवभक्तों का डाक कांवड़ बेड़ा भगवान शंकर का जलाभिषेक करने के लिए उत्तराखंड की देवनगरी हरिद्वार से पवित्र गंगा जल लेकर रविवार की रात करीब पौने चार बजे लौट रहा था। जब यह बेड़ा निकटवर्ती जनपद बिजनौर के थाना स्योहारा अंतर्गत कस्बा सहसपुर से आगे आया तो सड़क किनारे पानी भरी खाई में खड़ा आम का पेड़ अचानक सड़क की ओर गिर गया। जिसकी चपेट में आकर बेड़े में बाइक पर चल रहे छजलैट के चक निवासी कांवड़िया प्रदीप और आकाश गिरने से घायल हो गए। साथी कांवड़िये दोनों को तत्काल कांठ की गढ़ी-सलेमपुर पुलिस चौकी पर लगे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांठ के कांवड़ चिकित्सा कैंप पर लाए। यहां प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को गांव ले लाया गया। घायल कांवड़िया प्रदीप के भाई राजीव ने बताया कि प्रदीप के कंधे की हड्डी फ्रैक्चर हुई है। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें