फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: झुलसी बच्ची का आईसीयू में चल रहा इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। ब्लोअर से झुलसी मासूम आयरा (02) का दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल के आईसीयू में इलाज चल रहा है। पिता का कहना है कि बेटी की हालत में थोड़ा सुधार आया है। परिवार के लोग बेटी के शीघ्र ठीक होने के लिए खुदा से दुआ मांग रहे हैं।
विज्ञापन

झब्बू का नाला के समीप रहने वाले गनी की बेटी आयरा (02) शनिवार की दोपहर कंबल में आग लगने पर झुलस गई। बच्ची की चीख सुनकर मौके पर पहुंची दादी निगार ने उसे बाहर निकला। बच्ची के चाचा फहद ने बताया कि बच्ची की मां आयमा ने बेड पर रखे ब्लोअर के साथ मासूूम आयरा को कंबल से ढक दिया था। इसके बाद कमरे की खिड़की बंद कर वह नीचे खाना खाने के लिए चली गई। इस बीच ब्लोअर से उठी चिंगारी कंबल को पकड़ ली। बच्ची को उसकी दादी ने बाहर निकाला लेकिन आग बुझाने में चाचा के हाथ झुलस गए। झुलसी मासूम का एक निजी चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार कराया गया। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे लेकर दिल्ली चले गए। सफदरजंग अस्पताल में मौजूद बच्ची के पिता गनी ने बताया कि इलाज के चलते दूसरे दिन उसकी हालत में सुधार आया है। बच्ची अभी आईसीयू में भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें