फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर की निर्माणाधीन पुलिया पर रद्दी से भरा ट्रक पलटा, जाम लगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनाठेर थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-संभल रोड पर ग्राम असालतनगर बघा के निकट नहर की निर्माणाधीन पुलिया पर रद्दी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। बताते है कि रात्रि में साढ़े तीन बजे ट्रक पलटने से रोड पर जाम लगना शुरू हो गया था। कुछ ही देर में रोड पर मुरादाबाद की दिशा में ताहरपुर गांव और संभल की दिशा में नगर पंचायत महमूदपुर माफी तक वाहनों की कतारें लग। इस दौरान रोडवेज बसों और निजी वाहनों में सवार यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

संभल पुलिस ने सिरसी से वाहनों का बिलारी की दिशा में रूट डायवर्ट कराया, जबकि मैनाठेर पुलिस ने गांगन तिराहे और डींगरपुर से वाहनों को कुंदरकी की दिशा से निकलवाए। कुछ चालक को अपने छोटे वाहनों को संपर्क मार्गों से लेकर गुजरते हुए नजर आए। मंगलवार दोपहर में पुलिस ने दो क्रेनों की मदद से पलटे ट्रक को सीधा कराया। इसके बाद सड़क पर फैली रद्दी को जेसीबी से हटवाया। लगभग सात घंटे की मशक्कत के बाद मुरादाबाद संभल रोड पर यातायात सुचारु हो सका। सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद अदनान, मोहम्मद यूनुस सैफी, प्रेम सिंह आदि का कहना है कि नहर की पुलिया के निर्माण के चलते ठेकेदार को रिफ्लेक्टर लगाने चाहिए ताकि सड़क हादसे न हो सके। रात के समय में लगातार आए दिन सड़क हादसे हो रहे है क्योंकि पुलिया के निर्माण के चलते निर्माण स्थल पर एक साइड से ही वाहन निकाल पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें