फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: महिला व दिव्यांग रेलकर्मियों के ट्रांसफर रद्द, पर जारी रहेगा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। नरमू के लगातार विरोध के बाद रेलवे प्रशासन ने शुक्रवार को एसएनटी विभाग के दिव्यांग व महिला कर्मियों के ट्रांसफर रद्द कर दिए हैं। हालांकि नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन का कहना है कि जब तक सभी कर्मचारियों का ट्रांसफर रद्द नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को भी नरमू के पदाधिकारी व कार्यकर्ता डीआरएम के चेंबर के बाहर शांति पूर्वक विरोध प्रदर्शन करने बैठे। मंडल मंत्री राजेश चौबे ने बताया कि डीआरएम हापुड़ में निरीक्षण के लिए पहुंचे थे, वहां भी कर्मचारियों ने उनका घेराव किया और अपनी मांगों से संबंधित नारेबाजी की। यूनियन ने कहा कि जहां जहां भी डीआरएम जाएंगे, वहीं कर्मचारी उनका घेराव करेंगे। वहीं मुख्यालय पर लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है। मंडल मंत्री ने महिला व दिव्यांग कर्मियों के ट्रांसफर रद्द करने के फैसले का स्वागत किया है लेकिन आंदोलन वापस लेने से इनकार किया है। उनका कहना है कि परेशानी सभी कर्मियों के साथ है। मिड टर्म में ट्रांसफर करना रेलवे बोर्ड के आदेशों की अवहेलना है। जब तक सभी कर्मचारियों के हित में निर्णय नहीं होगा, तब तक विरोध जारी रहेगा। शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन में नरमू के मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा, सहायक मंडल मंत्री
कुंवर सुहेल खालिद, एके सिंघल, शिव राज सिंह, नफीस खान, रजनीश चौबे, खेमपाल सिंह, मोहित गुप्ता, राकेश बलोदी, राजपाल, विनेश ठाकुर, दिनेश शीरमाली, समीर माथुर, रजा खान, अनुज गर्ग, सोनू कुमार, सुनील सिंह, अभिषेक शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें