यह ट्रेन पहले ही 57 मिनट देरी से चल रही थी। शाम 7 बजे पहुंचे के स्थान पर 7:57 पर मुरादाबाद पहुंची थी। इसके बाद 8:09 बजे इसे रामपुर पहुंचना था लेकिन रात 10:05 बजे पहुंची। इसके अलावा अयोध्या कैंट एक्सप्रेस, बेगमपुरा पुरा एक्सप्रेस पांच घंटे से ज्यादा की देरी से मुरादाबाद पहुंचीं। कोहरे में ट्रेनों का समय सुधारने के लिए रेलवे के पास कोई प्लान नहीं है। फॉग सेफ डिवाइस भी बेअसर साबित हो रही है। मुजफ्फरपुर से आनंदविहार के बीच चलने वाली (12557) सप्तक्रांति एक्सप्रेस पांच घंटे से ज्यादा लेट चल रही है। ऐसे में यह बृहस्पतिवार सुबह 4:42 के स्थान पर सुबह 10 बजे पहुंचेगी। इसी तरह दानापुर से आनंदविहार के बीच चलने वाली (13257) जनसाधारण एक्सप्रेस सुबह 7:20 के स्थान पर दोपहर 12 बजे पहुंचने की संभावना है। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह का कहना है कि कुछ ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चल रही हैं। अधिकांश स्थानों पर कोहरा ोहोने के कारण ट्रेनें दूसरे मंडलों से लेट आ रही हैं। रेलवे समय पालन में सुधार का प्रयास कर रहा है।
बुधवार को ये ट्रेनें रहीं लेट
ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम कितनी लेट
12212 आनंदविहार-मुजफ्फरपुर गरीब रथ एक्स. 1 घंटे 13 मिनट
18104 अमृतसर-टाटानगर जलियांवाला बाग एक्स. 4 घंटे 14 मिनट
12331 हावड़ा-जम्मूतवी हिमगिरी एक्स. एक घंटे
12469 कानपुर-जम्मूतवी सुपरफास्ट एक्स. 6 घंटे 20 मिनट
15012 चंडीगढ़-लखनऊ एक्स. 2 घंटे 15 मिनट
12238 जम्मूतवी-वाराणसी एक्स. 5 घंटे
12356 जम्मूतवी-पटना अर्चना एक्स. 2 घंटे 10 मिनट