फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों को पार्किंग उपलब्ध कराए जिला प्रशासन - नीरज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अतिक्रमण को लेकर सख्त रवैये पर पुलिस हरकत में आ गई है। शहर के बाजारों और सड़कों से अतिक्रमण, पार्किंग हटाने के प्रयास शुरू हो गए हैं। इस संबध में बृहस्पतिवार को संयुक्त व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नीरज मित्तल की अगुआई में व्यापारियों की बैठक पुलिस प्रशासन के साथ हुई। नीरज मित्तल ने व्यापारियों की तरफ से एसपी सिटी से अनुरोध किया कि व्यापारियों को पार्किंग सुविधा उपलब्ध कराएं, जिससे गाड़ियां सड़क पर खड़ी न हों। व्यापारियों ने जेल के सटे पार्किंग परिसर में, घास मंडी में, जैन धर्मशाला के पास, सब्जी मंडी के अंदर परिसर में, टाउन हॉल पर पार्किंग के पास जगह का खुद अधिकारियों के साथ निरीक्षण कराया। व्यापारियों ने पार्किंग सुविधा मिलने पर पुलिस प्रशासन के सहयोग का आश्वासन भी दिया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी नगर आलोक कुमार वर्मा, एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया, एसपी ट्रैफिक अशोक कुमार, सीओ ट्रैफिक आलोक अग्रहरि, संयुक्त व्यापार मंडल के पदाधिकारी विशाल अग्रवाल, आशुतोष गुप्ता, तस्खीर हुसैन, अरविंद कुमार जॉनी, नीरज अग्रवाल, आर्टिजन मोहम्मद नोमान मंसूरी, मन मेहरोत्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें