फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंदी बाइक, दो दोस्तों ने मौके पर ही तोड़ दिया दम, नौवीं के छात्र थे

Tue, 02 Apr 2024 02:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, भोजपुर (मुरादाबाद)।

सार

मुरादाबाद के भोजपुर में अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
मुरादाबाद के भोजपुर में हुए हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। बाइक के गिरते ही ट्रैक्टर-ट्रॉली उसे रौंदते हुए आगे बढ़ गई। हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों मोहम्मद सुहेल (16) और अयान (17) की मौत हो गई। इनका साथी मोहम्मद आकिल घायल हो गया।

विज्ञापन


यह हादसा भोजपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर नगला और ताजपुर माफी के बीच रविवार रात करीब 10 बजे हुआ। जान गंवाने वाले युवक कटघर के ताजपुर माफी घोसीपुरा के रहने वाले थे। घायल भी उसी गांव का है। सुहेल और अयान ताजपुर माफी स्थित चौधरी शिवचरण सिंह इंटर कॉलेज में कक्षा नौ में पढ़ते थे।

हादसे के समय तीनों दोस्त बाइक से मुरादाबाद के मुगलपुरा क्षेत्र में जा रहे थे।हादसे की जानकारी मिलने पर भोजपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की तो परिवार वालों ने इन्कार कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने पंचायतनामा भरकर दोनों शव परिजनों के हवाले कर दिए। भोजपुर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि मृतकों के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। उन्होंने किसी भी कार्रवाई से इन्कार कर दिया है।

सुपुर्द-ए-खाक किए गए दोनों दोस्त

रमजान की इबादत के बीच दो दोस्तों की मौत की सूचना से गांव ताजपुर माफी घोसीपुरा के लोग गम में घिर गए। सुहेल के परिवार में मां चांदनी, भाई साहिल व ओवैस, बहन अदीबा हैं। अयान के परिवार में मां हसीना के अलावा भाई अनस, बहन बुशरा हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।।

विज्ञापन


सोमवार को गांव के कब्रिस्तान में दोनों दोस्तों के शवों को गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें