फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: चीनी मिल से मैली लेकर जा रही थी ट्रैक्टर-ट्रॉली, रोडवेज बस ने मारी जोरदार टक्कर, आठ यात्री घायल

Mon, 27 Feb 2023 07:29 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद के अगवानपुर स्थित दीवान चीनी मिल से मैली लेकर जा रही थी। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली भी पलट गई। पुलिस ने टक्कर लगने से क्षतिग्रस्त हुई रोडवेज को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
हादसे में बस के उड़े परखच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के गांव मथाना के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार आठ यात्री घायल हो गए। पांच यात्रियों को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गंतव्य के लिए भेज दिया गया। वहीं तीन यात्रियों को मामूली चोट लगने के कारण वे घर रवाना हो गए।

विज्ञापन


सोमवार की सुबह करीब छह बजे उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की रोडवेज बस मुरादाबाद से बिजनौर की ओर जा रही थी। बस कांठ तहसील व छजलैट थाना क्षेत्र के गांव मथाना पहुंची तो चालक का नियंत्रण बस पर नहीं रहा। चीनी मिल से मैली लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में रोजवेज बस में सवार नाजमा (28) पत्नी जाकिर निवासी मऊ थाना हिमपुर दीपा जनपद बिजनौर, संदीप (25) पुत्र सतेंद्र अमरपुर टांडा थाना बिलारी मुरादाबाद, इमरान (36) पुत्र शेर अली निवासी राजपुरा जनपद गौतमबुद्घनगर, नईम अहमद (53) पुत्र अय्यूब निवासी सराय थाना मंडी चौक जलपद बुलंदशहर, जावेद (44) नजरूद्दीन निवासी नानक नंगली थाना नौगांवा सादात अमरोहा सहित तीन अन्य यात्री घायल हो गए। 

हादसे की जानकारी मिलते ही छजलैट पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई। ट्रैक्टर-ट्रॉली जनपद बिजनौर के थाना स्योहारा के हल्दुआ माफी की है और मुरादाबाद के अगवानपुर स्थित दीवान चीनी मिल से मैली लेकर जा रही थी। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली भी पलट गई। पुलिस ने टक्कर लगने से क्षतिग्रस्त हुई रोडवेज को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें