मुरादाबाद। मतगणना के दौरान भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह ने पहले ही राउंड से बढ़त बना ली, जो अंत तक कायम रही। सपा को आस थी कि किसी राउंड में सफलता मिल जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और भाजपा प्रत्याशी किसी राउंड में पीछे नहीं हुए। 10 राउंड की मतगणना के बाद सपा कार्यकर्ताओं में मायूसी छाने लगी थी। 37वें राउंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी ने सपा प्रत्याशी को काफी बड़ी अंतर से हरा दिया।
प्रत्याशी पार्टी प्राप्त मत
रामवीर सिंह भारतीय जनता पार्टी 1,70,371
मो. रिजवान समाजवादी पार्टी 25,580
चांदबाबू आजाद समाज पार्टी 14201
मो. वारिस एआईएमआईएम 8111
रफातुल्ला बहुजन समाज पार्टी 1,099
रिजवान हुसैन निर्दलीय 758
रिजवान अली निर्दलीय 483
शौकीन निर्दलीय 292
मो. उवैश निर्दलीय 260
मसरूर निर्दलीय 141
मो. उबैश निर्दलीय 118
साजेब सम्राट मिहिर भोज समाज पार्टी 102
नोटा 581
नोट:: 2,22,097 मतों की गणना हुई। पोस्टल बैलेट के 23 मत अवैध घोषित किए गए।