फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बैंक से 14 लाख का लोन लेकर नहीं किया भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाने में कांठ की पुलिया स्थित फर्म मैसर्स डिजाइनर क्रिएशन, उसके संचालक मोहम्मद वसीम और मोहम्मद अली के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने ये कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस स्थित एसबीआई की रिटेल शाखा एकसैट्स स्माइल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज सिटी क्रेडिट सेंटर के मुख्य प्रबंधक गुरमीत रीहल सिंह ने कोर्ट में याचिका दायर की थी। कोर्ट ने सुनवाई करते हुए केस दर्ज करने के आदेश दिए थे। सिविल लाइंस के रसूलपुर नगला खेत ताजपुर निवासी मोहम्मद, नागफनी के ख्वाजा नगरी निवासी मोहम्मद और मैसर्स डिजाइनर क्रिएशन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मोहम्मद अली ने 21 फरवरी 2022 को सीजीटीएमएसई योजना के तहत सीसी लिमिट के लिए आवेदन किया था। यह आवेदन फर्म के प्रोपराइटर मोहम्मद वसीम की ओर से किया था।
इसमें बताया गया कि फर्म मेटल आर्टिकल की मैन्यूफैक्चरिंग का व्यापार करती है। 10 मार्च 2022 को फर्म को 14 लाख रुपये का लोन स्वीकृत कर दिया गया। लोन लेने के बाद वसीम और उसकी फर्म ने व्यापार किया, लेकिन उसकी किश्तों का भुगतान नहीं किया। मुख्य प्रबंधक गुरमीत सिंह के अनुसार 12 दिसंबर 2023 और 16 जून 2023 को उक्त फर्म को कानूनी नोटिस भेजा गया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें