फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: आज आधी रात के बाद से टोल टैक्स की दरें होगी महंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
आज आधी रात के बाद से टोल टैक्स की दरें महंगी हो जाएंगी
विज्ञापन

मूढ़ापांडे टोल पर वाहन स्वामियों को अब ज्यादा चुकाना होगा टैक्स




20 किमी दायरे में रहनेवाला के पास की दर भी बढ़ाई गई, 31 मार्च की आधी रात के बाद प्रभावी होगी दरें

अमर उजाला ब्यूरो

मुरादाबाद। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने नियामतपुर इकरोटिया मूंढापांडे टोल से गुजरने वाले वाहनों को अब पहले से ज्यादा टैक्स देना होगा। अब निजी या व्यावसायिक वाहनों से सफर करना महंगा होगा। 31 मार्च की आधी रात के बाद बढ़ी हुई दरें लागू हो जाएगी।
विज्ञापन

एनएचएआई कार्यालय के अनुसार 20 किमी दायरे में रहने वाले लोग टोल प्लाजा से गुजरने के लिए पास बनवाते हैं। पहले पास धारकों को प्रतिमाह 315 रुपये देना पड़ता था लेकिन अब 330 रुपये देना पड़ेगा।
विज्ञापन




टोल टैक्स की नई दरें

वाहनों के प्रकार एक तरफ की यात्रा (रुपये में) उसी दिन वापसी मंथली पास एक तरफ की यात्रा के लिए

कार जीप वैन, लाइट मोटर वाहन 150 225 4950

लाइट व्यवसायिक वाहन, लाइट गुड्स, मिनी बस 230 345 7675



बस या ट्रक 465 700 15575

हैवी वाहन (चार या छह एक्सल) 715 1070 23785



ओवरसाइज वाहन (सात एक्सल या उससे अधिक) 915 1375 30565


टोल टैक्स की पुरानी दरें

वाहनों के प्रकार एक तरफ की यात्रा (रुपये में) एक दिन में वापसी मंथली पास एक तरफ की यात्रा के लिए

कार जीप वैन, लाइट मोटर वाहन 140 210 4710

लाइट व्यवसायिक वाहन, लाइट गुड्स, मिनी बस 220 330 7305

बस या ट्रक 445 665 14825

हैवी वाहन (चार या छह एक्सल) 680 1020 22640

ओवरसाइज वाहन (सात एक्सल या उससे अधिक) 875 1310 29095
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें