कोरोना वायरस की जांच कराते लोग
- फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद में कोरोना के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा दिया है। जिले में बीते 24 घंटे में कोरोना के 53 नए केस सामने आए हैं। शनिवार को आई रिपोर्ट में 53 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 12171 हो गई है, जबकि सक्रिय मरीजों की संख्या 185 पहुंच गई है।