फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: 15 स्थानों पर आज देख सकेंगे प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का प्रसारण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को शहर की सड़क से गुजरते लोग भी लाइव देख सकेंगे। स्मार्ट सिटी द्वारा शहर के विभिन्न 15 मार्गों व चौराहों पर पहले से लगे वीडियो डिस्प्ले बोर्ड पर इसकी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त संजय चौहान ने इसकी जिम्मेदारी स्मार्ट सिटी के मुख्य अभियंता एके मित्तल को सौंपी है। स्मार्ट सिटी के मुख्य अभियंता एके मित्तल ने बताया कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर के 15 स्थानों पीलीकोठी चौराहा, कोठीवाल डेंटल कॉलेज, सेरुआ चौराहा, फव्वारा चौक, इंपीरियल तिराहा, बुध बाजार, हनुमान मूर्ति तिराहा, रामपुर तिराहा, कोहिनूर चौैराहा, लाकड़ी तिराहा. असालतपुर गलशहीद, रोडवेज हरपाल नगर, सिविल डिफेंस चौराहा, सर्किट हाउस, लोकोशेड पुल पर समय-समय पर यातायात नियमों, स्मार्ट सिटी के कार्यों की जानकारी देने के लिए वीडियो डिस्प्ले बोर्ड लगाए गए हैं। यह सभी इंट्रीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) से जुड़े हुए हैं। उसी के माध्यम से अयोध्या में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। स्मार्ट सिटी ने इसकी सभी तैयारी पूरी कर ली है। नगर आयुक्त संजय चौहान ने इसकी जिम्मेदारी मुख्य अभियंता एके मित्तल और आईटी सेक्शन के गौरव चतुर्वेदी को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें