फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज 108 केंद्रों पर बच्चों को लगेगी वैक्सीन की डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले में हफ्तेभर से बंद 12 से 14 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण एक बार फिर से शुरू होगा। पंद्रह दिन बाद कोर्बेवैक्स वैक्सीन की दस हजार डोज मिल गई है। रविवार को जिले में 108 केंद्रों पर बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 12 से 14 वर्ष आयुवर्ग के बच्चों को कोरोना से बचाव के लिए कोर्बेवैक्स वैक्सीन की डोज लगाई जा रही है। जिले में 131408 बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य है। लेकिन वैक्सीन खत्म होने से पिछले आठ दिनों से जिले में बच्चों का टीकाकरण बंद है। इसके चलते करीब 14 हजार बच्चों की पहली और 34 हजार बच्चों की दूसरी डोज पर संकट आ गया था। अब वैक्सीन की कमी का संकट दूर हो गया है। फौरी तौर पर जिले को कोर्बेवैक्स की दस हजार डोज शनिवार को मिल गई। वैक्सीन की उपलब्धता होने पर रविवार को जिले में 108 केंद्रों पर बच्चों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें