फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

के लिए वीसी से मिले गजरौला के किसान

सार

बृहस्पतिवार क्षेत्र के कई किसानों ने ग्राम पंचायत यकबगड़ी के प्रधान सुरेंद्र सिंह की अगुवाई में वीसी से मुलाकात की तथा अधिग्रहीत भूमि को जल्द से जल्द लेकर मुआवजा देने की मांग की। वीसी ने उन्हें पूरे प्रकरण की जांच कर हर संभव उनके हितों को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया।किसानों के प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि एमडीए अधिकारियों ने गांव में मार्च में मीटिंग की थी। इस मौके पर सतेंद्र सिंह, संजय सिंह, आकिल हुसैन, दीपेंद्र सिंह, नौबहार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एमडीए को जमीन देने के लिए
विज्ञापन

वीसी से मिले गजरौला के किसान
- एमडीए को डिमांड सर्वे में भी मिले हैं बेहतर रिसपॉंस
(फोटो)
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। गजरौला का मास्टर प्लान तैयार कर शासन को भेजे जाने के साथ ही वहां के किसान जमीन एमडीए को देने के लिए आतुर हो गए हैं। बृहस्पतिवार क्षेत्र के कई किसानों ने ग्राम पंचायत यकबगड़ी के प्रधान सुरेंद्र सिंह की अगुवाई में वीसी से मुलाकात की तथा अधिग्रहीत भूमि को जल्द से जल्द लेकर मुआवजा देने की मांग की। वीसी ने उन्हें पूरे प्रकरण की जांच कर हर संभव उनके हितों को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया।
किसानों के प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि एमडीए अधिकारियों ने गांव में मार्च में मीटिंग की थी। जिसमें वहां कॉलोनी बना कर विकास की बात कही थी। जिसके बाद से 80 फीसदी किसान अपनी भूमि एमडीए को देने को तैयार हैं। प्रधान सुरेंद्र सिंह ने बताया कि इसकी वजह से कई किसानों ने अपनी जमीन में फसल तक नहीं बोई है। किसानों से सहमतिपत्र भी एमडीए के अधिकारी प्राप्त कर चुके हैं। यह भी कहा था कि एक सप्ताह में बैनामा हो जाएगा लेकिन इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। किसानों ने जल्द से जल्द भूमि का बैनामा करा लेने अथवा सहमति प्रमाणपत्र वापस करने की मांग की है। किसानों ने यह भी बताया कि एमडीए के डिमांड सर्वे में भी काफी लोगों ने प्लाट लेने के लिए एमडीए में डिमांड ड्राफ्ट भी जमा किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीसी ने किसानों की बात सुनी तथा उन्हें पत्रावली आदि देख कर पूरे मामले को समझने के बाद किसान हित में हर संभव प्रयास का आश्वासन दिया है। इस मौके पर सतेंद्र सिंह, संजय सिंह, आकिल हुसैन, दीपेंद्र सिंह, नौबहार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें