फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कैरम में टीना, टीटी में हुदा खान अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। गोकुलदास हिंदू गर्ल्स कॉलेज में बुधवार को इनडोर खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कैरम, टेबिल टेनिस, बैडमिंटन व शतरंज के मुकाबले खेले गए। छात्राओं ने चारों खेलों में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। प्राचार्या डॉ. प्रो. चारू मेहरोत्रा ने कहा कि खेल-कूद से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है।
विज्ञापन

कैरम प्रतियोगिता में टीना सक्सेना विजेता व मीनू प्रजापति उपविजेता रहीं। टेबिल टेनिस में हुदा खान विजेता व बुशरा खान उपविजेता रहीं। बैडमिंटन में भी हुदा खान ने बाजी मारी। बुशरा खान द्वितीय स्थान पर रहीं। शतरंज प्रतियोगिता में नुसरा विजेता बनीं, जबकि महविश उपविजेता रहीं। महाविद्यालय की शिक्षिकाओं ने भी प्रतियोगिताओं में भाग लिया। शतरंज प्रतियोगिता में प्रो. सीमा अग्रवाल व डॉ. प्रेमलता कश्यप, बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रो. मीनाक्षी शर्मा, प्रो. अपर्णा जोशी व प्रेमलता कश्यप, कैरम प्रतियोगिता में प्रो. सीमा गुप्ता, प्रो. सुदेश एवं प्रो. करुणा आनंद विजेता रहीं। निर्णायक मंडल का दायित्व प्रो. प्रवीण सैनी, प्रो. सुदेश (कैरम), प्रो. वंदना पांडेय, डॉ. सीमा मलिक (टीटी), प्रो. किरन त्रिपाठी, प्रो. सीमा अग्रवाल (बैडमिंटन), प्रो. करुणा आनंद, डॉ. प्रीति पांडेय (शतरंज) ने वहन किया। उप प्राचार्या प्रो. अंजना दास ने छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। संयोजन महाविद्यालय की क्रीड़ा प्रभारी शिवानी गुप्ता व क्रीड़ा समिति की संयोजिका प्रो. कविता भटनागर ने किया। इस अवसर पर प्रो. अनुराधा सिंह, प्रो. एकता भाटिया, डॉ. इंदु सिंह राजपूत, डॉ. अपर्णा तिवारी, डॉ. प्रीति सिंह, डॉ. सविता अग्रवाल, डॉ. रूपाली गुप्ता, डॉ. प्रेमलता कश्यप, डॉ. शेफाली अग्रवाल, डॉ. मोनिका सिंह, डॉ. सुनीति लता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें