फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्किट हाउस से लेकर से चार्जिंग बस अड्डा तक रहा पुलिस का कड़ा पहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर शनिवार को पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। सर्किट हाउस और तीनों कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। बम निरोधक दल और डॉग स्क्वॉड से सर्किट हाउस का कोना कोना खंगाला गया।
विज्ञापन

सीएम योगी आदित्यनाथ के पहुंचने से पहले ही सर्किट हाउस और उसके आस पास के क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। सर्किट हाउस के दोनों गेट बंद कर दिए गए थे। यहां से सघन चेकिंग के बाद ही लोगों को प्रवेश दिया गया। जिन लोगों के नाम लिस्ट में नहीं थे। उन्हें गेट के अंदर नहीं घुसने दिया गया। एएसपी सागर जैन, सीओ सिविल लाइंस अनूप सिंह के नेतृत्व में यहां पुलिस कर्मियों की तैनात की गई थी। विकास और कानून व्यवस्था की समीक्षा मीटिंग और जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ का काफिला सर्किट हाउस से गौशाला के लिए रवाना होने से पहले ही दिल्ली रोड पर यातायात बंद कर दिया गया था। सर्किट हाउस से लेकर गांगन तिराहे और लाकड़ी फाजलपुर से लेकर गौशाला और बस चार्जिंग प्वाइंट तक जगह-जगह पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी।
एडीजी बरेली जोन राजकुमार, डीआईजी शलभ माथुर, एसएसपी हेमंत कुटियाल, एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया, एसपी देहात संदीप कुमार, एसपी यातायात ट्रैफिक अशोक कुमार व्यवस्था बनाने में जुटे रहे और अधीनस्थों को जरूरी दिशा निर्देश देते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें