बारिश रुकने के बाद इन्हें दुरुस्त किया गया। एक घंटे में ज्यादातर इलाकों में सप्लाई सुचारू हो गई। दो दिन पहले ही विद्युत निगम ने शटडाउन लेकर कुछ पेड़ों की टहनियों को कटवाया था। इसके कारण बड़ा फाल्ट होने से बच गया। वहीं तेज हवा के कारण कई इलाकों में एहतियातन बिजली सप्लाई रोक दी गई। इसमें दिल्ली रोड, टाउन हॉल, तहसील स्कूल आदि शामिल हैं। अधीक्षण अभियंता संजय गुप्ता ने बताया कि रात 11 बजे तक सभी इलाकों में सप्लाई सुचारू हो गई थी। बारिश के मौसम में ज्यादा सतर्क रहने व समय समय पर पेट्रोलिंग करने के लिए स्टाफ को निर्देश दिए गए हैं। जिन इलाकों में पेड़ों की छंटाई होने से रह गई हैं, उन्हें जल्द ही शटडाउन लेकर छंटवाया जाएगा। जिससे लोगों को बिजली कटौती का सामान न करना पड़ा।